- सावित्री नदी के तेज बहाव से पुल ढहा
- 18 मुसाफिर, दो ड्राइवर, दो कंडक्टर लापता हैं
- पुल टूटने की वजह से 2 बसें और तीन गाड़ियां बहीं
रायगढ़ के महाड़ में मुंबई-गोवा हाइवे पर बना ब्रिटिश कालीन पुल बारिश की वजह से बह गया है. महाबलेश्वर इलाके में भारी बारिश के चलते सावित्री नदी में आए तेज बहाव के बाद पुल बहा. इसमें 2 बसें और तीन गाड़ियां बह गई हैं, जिसमें 18 मुसाफिर, दो ड्राइवर और दो कंडक्टर लापता थे, जिनमें से दो के शव मिले हैं. 20 लोग अब भी लापता हैं. बसों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 02141222118 जारी किया गया.
पुलिस ने एपी को बताया कि दो या तीन वाहनों के इसमें बह जाने की खबर हैं, जिसमें कई लोग मौजूद थे. यह ब्रिज मंगलवार रात टूट गया था.

एनडीआरएफ के ओपी सिंह ने कहा कि करीब 80 बचावकर्मी, जिसमें गोताखोर भी शामिल हैं, बचावकार्य में लगे हैं, लेकिन भारी बारिश की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा है. कोस्ट गार्ड ने चेतक हेलीकॉप्टर से लापता लोगों को ढूंढने का अभियान शुरू किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

सीएम फडणवीस ने कहा, ‘‘मुंबई-गोवा राजमार्ग पर स्थित पुल के ढहने की घटना के बारे में मैंने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से बात की है. बचाव कार्य और तात्कालिक उपायों के लिए प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.’’ उन्होंने बताया, ‘‘वहां दो समानांतर पुल थे। इनमें से एक पुल नया था जबकि दूसरा अंग्रेजों के जमाना का था। पुराना वाला पुल गिरा है.’’ उन्होंने कहा कि पुल पर पड़ने वाला भारी दबाव पुल गिरने की मुख्य वजह लग रहा है. यह दबाव महाबलेश्वर में भारी बारिश के कारण सावित्री नदी में आई बाढ़ के कारण है.
फडणवीस ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, ‘‘राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है. प्रशासन नए पुल की मजबूती और क्षमता का आकलन कर रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हताहत हुए लोगों के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है.’’
The primary reason seems to be the high pressure caused due to flooding of river Savitri due to heavy rains in catchment of Mahabaleshwar.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016
There were 2 parallel bridges : one is a new bridge and one constructed during the British era.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016
The old one got collapsed.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं