विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2021

CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान फायरिंग करने वाला 19 साल का युवक अब हेट स्पीच में गिरफ्तार

पीटीआई से फोन पर बात करते हुए मानेसर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वरुण सिंघला ने इस शख्स को महापंचायत में कथित तौर पर सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान फायरिंग करने वाला 19 साल का युवक अब हेट स्पीच में गिरफ्तार
पटौदी महापंचायत में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने वाला अरेस्ट
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

हरियाणा के पटौदी से कथित तौर पर सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में पटौदी से एक 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है. ये वही युवक है जिसने पिछले साल जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी. पीटीआई से फोन पर बात करते हुए मानेसर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वरुण सिंघला ने इस शख्स को महापंचायत में कथित तौर पर सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

वरुण सिंगला ने इस बात की भी पुष्टि की कि ये वही व्यक्ति है, जिसने 2020 में जामिया मिलिया इस्लामिया में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल तान दी थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की गई है. पटौदी में हो रही इस महापंचायत हरियाणा बीजेपी के प्रवक्ता और करणी सेना के प्रमुख सूरज पाल मौजूद थे.

वरुण सिंगला ने कहा कि उनके खिलाफ आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावना और विश्वास को लेकर अपमान करना}

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anti CAA Protest, Communal Speech, Arrested For Communal Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com