क्या आप लोग हेमा की चुनौती का जवाब दे सकेंगे...?
हमेशा की तरह गर्मी की छुट्टियों में मेरे बच्चों के दिल्ली पहुंचते ही मेरे भाई और ममेरे-मौसेरे भाई-बहनों के बच्चे मेरे घर रहने आ गए, ताकि सभी बच्चे एक साथ मस्ती कर सकें...
सो, एक दिन मैंने भी उनके खिलौने लाने का कार्यक्रम बनाया और पत्नी के साथ निकल पड़ा बाज़ार, जहां हमने तीन चीज़ें पसंद कीं...
* वहां रिमोट-कंट्रोल से उड़ने वाले हवाईजहाज़ थे, जिनकी कीमत 1000 रुपये प्रत्येक थी...
* वहां बैटरी से चलने वाली कारें भी थीं, जिनकी कीमत 100 रुपये प्रत्येक थी...
* और वहां चित्रों में रंग भरने वाली पुस्तकें भी थीं, जो आठ पुस्तकों के पैकेट में उपलब्ध थीं, और जिनकी कीमत 100 रुपये प्रत्येक पैकेट थी...
मेरे पास उस वक्त 10,000 रुपये थे, और हेमा ने अचानक मुझे चुनौती दी, "मैं जानती हूं, आप सारी रकम खर्च करने वाले हैं, लेकिन क्या आप इन्हें इस तरीके से खर्च कर सकते हैं, ताकि पसंद किए हुए तीनों खिलौनों में से प्रत्येक खरीदा जाए, और कुल खिलौने 100 हों... याद रखिएगा, जहां तक दाम की बात है, पुस्तकों का भुगतान पैकेट के रूप में किया जाएगा, परंतु खिलौनों की गिनती करते वक्त वे अपनी संख्या से गिनी जाएंगी..."
भरोसा कीजिए, मुझे हेमा की तरफ विजयी मुस्कान उछालने में कुल दो मिनट लगे...
लेकिन क्या अब आप लोग मुझे हेमा की चुनौती का जवाब दे सकेंगे...?

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पहेलियां, पहेली, Paheliyaan, Paheliyan, Paheli, Riddles, Brain-teasers, रुपये, खिलौने