विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2022

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 2 आतंकवादी मारे गए

पिछले सप्ताह, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 2 आतंकवादी मारे गए
अनंतनाग मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार दिया गया है. (सांकेतिक फोटो)
जम्मू-कश्मीर:

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के तंगपावा इलाके में रविवार देर रात को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार दिया गया. पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों की पहचान अभी की जा रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने हमला बोल दिया. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए हैं.

पिछले सप्ताह, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया गया था. बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले के द्रास इलाके में मंगलवार रात एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. शोपियां के मुलू इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक और स्थानीय आतंकवादी मारा गया.

शोपियां के द्रास इलाके में कल शाम हुए पहली मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएएम) से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए. इसके विपरित, शोपियां के मुलू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दूसरी मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी को मार दिया गया.

यह भी पढ़ें-

"BJP नेता मुझसे गुपचुप तरीके से मिल कहते हैं...": गुजरात में बोले अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Terrorist Killed, Encounter In Jammu & Kashmir, Jaish-e-Mohammad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com