विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2017

योग दिवस : लखनऊ में बारिश के बीच हजारों लोगों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में कहा कि सभी योग प्रेमियों को लखनऊ की धरती से प्रणाम.  स्वस्थ मन के बाद जीने की कला योग से सीखने को मिलती है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया योग
  • योगी आदित्यनाथ ने किया पीएम मोदी का स्वागत
  • योग को लेकर लोगों का प्रयास सराहनीय : पीएम मोदी
  • जीवन में नमक की तरह है योग : पीएम मोदी
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बारिश के बीच हजारों लोगों के साथ योग किया. यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी योग प्रेमियों को लखनऊ की धरती से प्रणाम. स्वस्थ मन के बाद जीने की कला योग से सीखने को मिलती है. लगातार हो रही बारिश को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने चुटकी ली कि बारिश आ जाए तो योग मैट का कैसे प्रयोग हो लोगों ने बता दिया है. लखनऊ में लोगों का प्रयास अभिनंदनीय है. योग दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा है. तीन साल में योग सीखाने वाली जगहों की तादाद बढ़ी है. भारत में भी योग को शिक्षा का उपक्रम बनाया गया है.फिटनेस भी ज्यादा वेलनेस का योगदान होता है. योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि नमक होता तो थोड़ा सा है लेकिन पूरे शरीर की रचना में उसका महत्व नकारा नहीं जा सकता. जीवन में नमक ना हो तो जीवन नहीं चलता. जैसा जीवन में नमक का सार है, वैसा ही योग का स्थान हम बना सकते हैं. योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है. (Live: लखनऊ से लंदन तक मनाया जा रहा योग दिवस)
 
yoga day
International yoga day 2017: लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य नेता

पीएम नरेंद्र मोदी 55000 लोगों के साथ योग कर किया. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल  राम नाइक और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद थे. इसके मद्देनज़र वहां कड़ी सुरक्षा तैनात की गई थी, हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मैदान में कई जगह पानी भर गया है, जिसकी वजह से योग के लिए की गई सारी तैयारियां ख़राब हो गईं,लेकिन लोग फिर भी उत्साह के साथ मैदान में मौजूद थे. (अनुपम खेर ने दबाया स्विच तो कुछ ऐसे जगमगा उठा संयुक्‍त राष्‍ट्र का मुख्‍यालय)

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से लेकर अमेरिका में न्यूयॉर्क तक योग दिवस मनाया गया. आयुष मंत्रालय के मुताबिक- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में करीब 5,000 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके अलावा 150 देशों में भारतीय मिशनों में भी इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया. इसके साथ ही मिशनों के समन्वय के साथ पेरिस में एफिल टावर, लंदन के ट्रैफल्गर स्क्वायर और न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क जैसे प्रमुख स्थलों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day, Yoga Day 2017, International Yoga Day 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com