विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2011

राज्यपाल ने दी येदियुरप्पा पर केस चलाने को मंजूरी

कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर अभियोजन की मंजूरी प्रदान की।
बेंगलुरू: कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर अभियोजन की मंजूरी प्रदान की वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भाजपा सरकार के खिलाफ टिप्पणियों पर माफी मांगने को कहा। गतिरोध उस समय शुरू हुआ जब राज्यपाल ने पहले तो प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा पारित एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें उनसे भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर अभियोजन की प्रक्रिया को छोड़ने के लिए कहा गया था। बाद में राजभवन के सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा और गृह मंत्री आर. अशोक पर अभियोजन को मंजूरी दे दी गई है। भारद्वाज की टिप्पणी से नाखुश सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार को प्रदेशभर में राज्यपालविरोधी प्रदर्शनों की घोषणा की। भाजपा ने 25 जनवरी को राजभवन चलो कार्यक्रम और 24 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलकर राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग करने की घोषणा की। येदियुरप्पा पर पलटवार करते हुए राज्यपाल ने एक पत्र में सख्ती से कहा कि वह भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को ढंक नहीं सकते।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अभियोजन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com