यह ख़बर 20 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

येदियुरप्पा की जमानत अर्जी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

खास बातें

  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की जमानत अर्जी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अस्पताल में भर्ती येदियुरप्पा को कल सेंट्रल जेल ले जाया गया।
बेंगलुरु:

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले अस्पताल में भर्ती येदियुरप्पा को कल बेंगलुरु के सेंट्रल जेल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक वकीलों की सलाह के बाद अस्पताल से जेल जाने की इच्छा खुद येदियुरप्पा ने जताई थी। भ्रष्टाचार के मामले में येदियुरप्पा ने 15 अक्टूबर को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com