विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

महिला से उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार, चार आरोपियों की तलाश

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है फिलहाल आरोपी फरार है और उनकी तलाश की जा रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना 14 जुलाई की दोपहर की है.

महिला से उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार, चार आरोपियों की तलाश
प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल:

जिले के बरुफाटक गांव के पास 30 वर्षीय एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है फिलहाल आरोपी फरार है और उनकी तलाश की जा रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना 14 जुलाई की दोपहर की है. उन्होंने बताया कि जुलवानिया के पास एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ बाइक पर कटनीपूरा से गोरवाड़ी, जुलवानिया जा रही थी. तब ग्राम बरुफाटक के पास दंपति शौच के लिये रुके और महिला जंगल की ओर गयी.


उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक महिला वापस नहीं लौटी तो महिला के पति ने जंगल की ओर जाकर देखा तो चार व्यक्ति महिला को घेरे हुए थे. चारों ने महिला के पति को पकड़ कर बांध कर वहीं पटक दिया. इसके बाद चारों व्यक्तियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और दंपति के पास रखे 24,000 रुपये लूट कर फरार हो गये. आरोपियों ने भागने से पहले दंपति को डराया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी.


उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, लूट और मारपीट के मामला दर्ज कर किया. इसके बाद बृहस्पतिवार को खरगोन जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक और इन्दौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और पुलिस चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.

VIDEO:हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल हत्या केस में चार्जशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman, Gang Rape, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com