विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2014

असम की महिला के साथ दिल्ली में कथित गैंगरेप, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में असम की 30-वर्षीय महिला पर उसके पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने कथित तौर पर हमला किया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। महिला अपने पति के गुजर जाने के बाद से इलाके में अकेले रह रही थी।

शिकायत के मुताबिक, चारों पड़ोसी कुछ वक्त से उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 8 नवंबर को वे उसके घर में घुसे, उसे मारा और उसके साथ बलात्कार किया। घर से शोर की आवाज सुनकर किसी ने पीसीआर को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
बिहार में आई भीषण बाढ़ से 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित, इसका नेपाल से क्या है कनेक्शन?
असम की महिला के साथ दिल्ली में कथित गैंगरेप, चार गिरफ्तार
मुंबई की अटल सेतु से कुदकर युवक ने की खुदकुशी! शव की तलाश जारी
Next Article
मुंबई की अटल सेतु से कुदकर युवक ने की खुदकुशी! शव की तलाश जारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com