विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

कांग्रेस के साथ शिवसेना भी 'संविधान दिवस' के मौके पर बुलाई गई संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार करेगी

शिवसेना के सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में वे संविधान दिवस मनाने के लिए बुलाई गई संसद की संयुक्त बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.

कांग्रेस के साथ शिवसेना भी 'संविधान दिवस' के मौके पर बुलाई गई संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार करेगी
शिवसेना सांसदों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
नई दिल्ली:

शिवसेना के सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में वे संविधान दिवस मनाने के लिए बुलाई गई संसद की संयुक्त बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. सोनिया गांधी के आधिकारिक निवास 10 जनपथ पर शिवसेना सांसदों का पहुंचना, वैचारिक रूप से दो विपक्षी दलों के नेताओं के बीच शायद इस तरह की पहली बैठक है. सरकार संविधान सभा द्वारा संविधान अंगीकार करने के 70 साल होने के उपलक्ष्य में संसद के केंद्रीय कक्ष में मंगलवार को संविधान दिवस मनाने वाली है. शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि सांसदों ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में घटनाक्रम के खिलाफ विरोध में विपक्ष का साथ देगी. 

उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद मंगलवार को संयुक्त बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. कीर्तिकर के साथ शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत, राहुल सिवाले, अनिल देसाई ने सोनिया गांधी से आवास पर मुलाकात की. कीर्तिकर ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल भी बैठक के दौरान मौजूद थे.  सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस, वाम दल, राकांपा, तृणमूल कांग्रेस, राजद, तेदेपा और द्रमुक द्वारा महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम तथा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के खिलाफ संसद परिसर के भीतर आंबेडकर प्रतिमा के पास संयुक्त प्रदर्शन करने की योजना है. 

सिटी सेंटर: मुंबई के 5 स्टार होटल में जुटे शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के विधायक​

अन्य खबरें :

LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को बताया लोकतंत्र का मजाक

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए आज महत्वपूर्ण दिन, सुप्रीम कोर्ट 10.30 बजे सुनाएगा फैसला

प्राइम टाइम इंट्रो: राज्यपाल ने संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन किया?

Maharashtra Government Updates: सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र मुद्दे पर आज सुनायेगा फैसला

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Maharastra Government, Joint Session Of Parliament, Constition Day, Constitution Day, NCP, Congress, Sanjay Raut, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com