यह दूसरी बार है जब विप्रो को धमकी भरा ईमेल मिला है
- विप्रो को दूसरी बार भेजा गया धमकी भरा ई-मेल
- अज्ञात शख्स 500 करोड़ रुपये के बराबर बिटक्वाइन में धन की मांग कर रहा है
- इस शख्स ने कर्मचारियों पर जैविक हमले की धमकी दी है
बेंगलुरू:
सूचना तकनीकी (आईटी) क्षेत्र की बड़ी कंपनी विप्रो ने कहा कि उसे धमकी भरा दूसरा ई-मेल मिलने के बाद अपने विभिन्न परिसरों व कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी है लेकिन, इससे कंपनी के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है.
विप्रो ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे धमकी भरा दूसरा ई-मेल मिला है. लेकिन, कंपनी के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. वैसे विप्रो ने यह नहीं बताया कि धमकी किस प्रकार की है.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हेमंत निम्बालकर ने इस खबर की पुष्टि की कि किसी ने दूसरी बार धमकी देकर 500 करोड़ रुपये बिटक्वाइन की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है कि विप्रो को धमकीभरा ई-मेल मिला है. कोई अज्ञात व्यक्ति 500 करोड़ रुपये के बराबर बिटक्वाइन में धन की मांग कर रहा है और कर्मचारियों पर जैविक हमले की धमकी दे रहा है. पिछले महीने के प्रारंभ में विप्रो ने कहा था कि उसे अज्ञात स्रोत से धमकीभरा ई-मेल मिला है .
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
WIPRO, Threat Email, Information Technology (IT)