विज्ञापन
This Article is From May 13, 2018

क्या कर्नाटक में कांग्रेस को समर्थन देगी जेडीएस, औरंगाबाद में तनाव बरकरार, अब तक की 5 बड़ी खबरें

कर्नाटक में एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की ओर संकेत कर रहे हैं. ऐसे में  पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी की जनता दल सेक्युलर को 'किंगमेकर' माना जा रहा है.

क्या कर्नाटक में कांग्रेस को समर्थन देगी जेडीएस, औरंगाबाद में तनाव बरकरार, अब तक की 5 बड़ी खबरें
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा
नई दिल्ली: कर्नाटक में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. तमाम एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की ओर संकेत कर रहे हैं. ऐसे में  पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी की जनता दल सेक्युलर को 'किंगमेकर' माना जा रहा है. दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव बरकरार है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ध्यान हटाने की राजनीति कर रहे हैं. उधर, लालूप्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेजप्रताप यादव ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंध गए. इस दौरान कार्यक्रम में बिहार सीएम नीतीश कुमार ने भी शिरकत की. आईपीएल की बात करें तो केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच टक्कर दिख रही है. 

1 - कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार : क्या कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए जेडीएस देगी समर्थन?

कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार : क्या कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए जेडीएस देगी समर्थन?

कर्नाटक में एग्जिट पोल के नतीजे त्रिशंकु विधानसभा की ओर संकेत दे रहे हैं. इनको माना जाये तो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी की जनता दल सेक्युलर 'किंगमेकर' की भूमिका में आ सकती है. हालांकि जेडीएस ने किसी भी दल को समर्थन की संभावना को को खारिज कर दिया है.

2- औरंगाबाद में तनाव बरकरार, SRPF की 7 और दंगा नियंत्रण पुलिस बल की 1 कंपनी तैनात 

औरंगाबाद में तनाव बरकरार, SRPF की 7 और दंगा नियंत्रण पुलिस बल की 1 कंपनी तैनात 
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो गुटों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत के बाद तनाव बरकरार है. मौके पर स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएएफ) की 7 और दंगा नियंत्रण पुलिस की 1 कंपनी तैनात की गई है. मिलिंद भारांबे ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और गिरफ्तारी से पहले पूरी पड़ताल की जा रही है. 

3 - शत्रुघ्न सिन्हा ने किया पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, राहुल गांधी की जमकर तारीफ

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, राहुल गांधी की जमकर तारीफ
बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा  ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम दावेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर आलोचना के लिए पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाए पीएम मोदी ध्यान हटाने की राजनीति कर रहे हैं.

4 - तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या की हुई शादी, नीतीश कुमार ने दिया आशीर्वाद

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या की हुई शादी, नीतीश कुमार ने दिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेजप्रताप यादव ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंध गए. बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी, दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया.

5 -  IPL 2018: इस बड़ी टक्कर में केएल राहुल दे पाएंगे ऋषभ पंत को मात?

IPL 2018: इस बड़ी टक्कर में केएल राहुल दे पाएंगे ऋषभ पंत को मात?

भइया ये जंग इंडियन प्रीमियर (आईपीएल)-11 की सबसे बड़ी जंग बनती जा रही है. और आमने-सामने हैं दो बड़े बल्लेबाज. किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल और भारतीय बल्लेबाजी की नई सनसनी ऋषभ पंत. राहुल के समर्थक कह रहे हैं कि यह टक्कर वह जीतेंगे, तो कइयों ने तो अभी से ही पंत को इस टक्कर का विजेता घोषित कर दिया है
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com