विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2012

क्यों मिले हुए थे चड्ढा बंधुओं को पंजाब पुलिस के जवान?

क्यों मिले हुए थे चड्ढा बंधुओं को पंजाब पुलिस के जवान?
नई दिल्ली: पॉन्टी चड्ढा के मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को अब चिट्ठी लिखने वाली है।

पुलिस को इस बात पर एतराज़ है कि दिल्ली में रहने वाले आम लोगों को बाहर से कैसे सुरक्षा मिली।

दिल्ली पुलिस का कहना है सिर्फ वीआईपी लोगों को इसकी इजाज़त है। आम नागरिकों को ऐसी सुरक्षा नहीं दी जा सकती।

हरदीप सिंह के पास पंजाब पुलिस के छह जवान थे। घटना के वक्त तीन जवान मौजूद थे।

पॉन्टी चड्ढा के पास पंजाब पुलिस का एक जवान था। दिल्ली पुलिस इस मामले में पंजाब पुलिस से भी सफाई मांगेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
State Security For Ponty, Brother, Cops, Home Ministry, चड्ढा बंधु, पंजाब पुलिस के जवान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com