कहते हैं कि सोशल मीडिया दोधारी तलवार है. यह आपको अर्श से फर्श पर भी पहुंचा सकती है और फर्श से अर्श पर भी. अब IAS बी चंद्रकला का ही मामला ले लें. सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर बटोरने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ने वालीं चर्चित आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला (IAS B Chandrakala) ने अब सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली है. अवैध खनन मामले में जांच का सामना कर रहीं बी चंद्रकला फेसबुक और ट्विटर से तो दूर थीं ही, अब अपना लिंकडिन प्रोफाइल भी बंद कर दिया है. आपको बता दें कि CBI छापों के बाद बी चंद्रकला (B Chandrakala) लिंकडिन पर एक्टिव थीं और कविताओं और शेरो-शायरी के जरिये अपनी बात रख रही थीं, लेकिन अब लिंकडिन (Linkedin) प्रोफाइल बंद कर दिया है. लिंकडिन पर उनका प्रोफाइल 'नॉट फाउंड' दिख रहा है.

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अपने काम के जरिये देश-दुनिया में पहचान बनाने वाली बी चंद्रकला ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद से ही फेसबुक और ट्विटर से दूरी बना ली थी. फेसबुक पर उन्होंने आखिरी पोस्ट 1 जनवरी को किया था. जबकि ट्विटर पर वह 3 जनवरी तक एक्टिव थीं. जानकारों के मुताबिक सीबीआई की कार्रवाई के बाद 'अटेंशन सीकिंग' से बचने के लिए बी चंद्रकला (B Chandrakala) ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई, क्योंकि कहीं न कहीं यह उनपर भारी पड़ रहा था. आपको बता दें कि अवैध खनन मामले में चंद्रकला जांच का सामना कर रही हैं. इस बीच ईडी ने भी उनसे पूछताछ की है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IAS बी चंद्रकला ने CBI के छापे से 9 दिन पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी, नए रिटर्न में कई संपत्तियां 'गायब'
सोशल मीडिया पर कैसे चर्चित हुईं चंद्रकला
बात 2014 की है. जब 2008 काडर की आईएएस बी चंद्रकला बुलंदशहर में डीएम थीं. उस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर मानो तूफान की तरह वायरल हुआ था, जिसने चंद्रकला (B Chandrakala) को सोशल मीडिया की सनसनी बना दिया. इस वीडियो के बाद उनकी ख्याति ईमानदार आईएएस अफसर के रूप में बनी. दरअसल, उस वीडियो में वह ईंट से ईंट तोड़कर सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता का भंडाफोड़ कर रहीं थीं. इस दौरान ठेकेदार और इंजीनियर को सरेआम फटकार लगा रहीं थीं. बार-बार कर रहीं थीं कि भ्रष्टाचार करते... शर्म नहीं आती... बी चंद्रकला ने नगरपालिका के विकास कार्यों की जांच के दौरान पाया था कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसके बाद उन्होंने ऐसे तेवर में मातहतों को फटकार लगाई कि उसका वीडियो वायरल हो गया था. लोगों ने 'डीएम हो तो ऐसा'-कहकर खूब यह वीडियो शेयर किया था. इसके बाद चंद्रकला के सोशल मीडिया फॉलोवर्स की तादाद बढ़ती गई.
सीबीआई छापे के बाद IAS बी. चंद्रकला की एक और कविता, 'जानेमन, तुम छिप-छिप कर आना'
सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम को मात देती नजर आती हैं
आईएएस अफसर बी चंद्रकला (IAS B Chandrakala) की फेसबुक पर कमाल की लोकप्रियता. ऐसी जबर्दस्त फैंस फॉलोइंग है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर देश में योगी आदित्यनाथ सहित सभी मुख्यमंत्रियों और बॉलीवुड के चर्चित सितारों को मात देती नजर आती हैं. वो भी तब जब प्रधानमंत्री सहित तमाम सितारों के फेसबुक पेज को करोड़ों लोगों ने फॉलो कर रखा है. जबकि बी चंद्रकला के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इनसे कम महज 85 लाख फॉलोवर्स है. फेसबुक पर बी चंद्रकला (B Chandrakala) की लोकप्रियता कितनी है, यह जानने के लिए मिसाल के तौर पर 28 अक्टूबर की पोस्ट देखिए. चंद्रकला ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर की महज डीपी लगाई. इस पर रिकॉर्ड दो लाख 45 हजार लोगों के लाइक्स मिल गए. जबकि 14 हजार लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किए. आठ दिसंबर 2017 की उनकी पोस्ट को एक लाख 79 हजार लोग लाइक किए हैं. इससे पता चलता है कि बी चंद्रकला की शोहरत फेसबुक पर नई नहीं है. वहीं दूसरी तरफ, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछले एक महीने की तस्वीरों पर आए लाइक्स की संख्या औसतन तीन से चार हजार के बीच ही है.
एक महिला IAS, जिन्होंने लाइक्स पाने में PM मोदी और बॉलीवुड के सितारों को भी छोड़ा पीछे
वीडियो- आईएएस चंद्रकला को ईडी का नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं