मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) जिले में नदी में बाढ़ के दौरान पुल पर बहते पानी में से गुजर रही एक मारुति वैन कार बह गई. कार में बैठे चार लोगों के लापता होने की खबर है. यह हादसा जिले की बागली तहसील में हुआ. कार के ड्राइवर ने पुल पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद कार को उस पर से निकालने का दुस्साहस किया जिससे यह हादसा हो गया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नदी में कूदकर कार में से लोगों को निकालने की कोशिश भी की पर वे नाकामयाब हुए. कार में से एक व्यक्ति ने निकलकर अपनी जान बचा ली.
देवास जिले के बागली में सोमवार को सुबह से क्षेत्र में तेज बारिश हुई. तेज बारिश से बागली तहसील के गांव कमलापुर व कैलोद के बीच से निकली नदी उफान पर आ गई. पानी पुल पर होने के बावजूद एक मारुति वैन चालक ने पुल पार करने का प्रयास किया. इसी दौरान मारुति वैन पानी में बह गई. मौके पर उपस्थित कुछ युवाओं ने पानी में कूदकर कार में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे गाड़ी को बहने से नहीं रोक पाए. नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण सवारी सहित मारुति वैन बह गई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मप्र में देवास जिले में भारी बारिश से कमलापुर- कैलोद के बीच नदी उफान पर आ थी, फिर भी मारुति वैन ने पुल पार करने की कोशिश की लेकिन पानी में बह गई, 4-5 लोग लापता हैं @ndtv @ndtvindia #RakshaBandhan2020 #rakhi2020 pic.twitter.com/FHzXLztAZK
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 3, 2020
कार में चार से पांच लोगों के बैठे होने की सूचना है. कार में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी सवार थीं. मारुति वैन में सवार एक युवक जान बचाने में कामयाब हुआ है. वह बहती कार में से कूदकर तैरते हुए किनारे आ गया. चार लोगों के लोग लापता होने की जानकारी मिली है. कार के साथ बहे सभी लोग बागली के ग्राम कमलापुर निवासी बताए जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं