विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

फोन कर जंगल में बुलाया, फिर काट डाला? देवास में आलू व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

Madhya Pradesh News: देवास जिले के करनावद निवासी आलू व्यापारी सतीश पाटीदार का शव भमोरी के पास जंगल में मिला. शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं. पुलिस को घटनास्थल के पास टूटा मोबाइल मिला है, जिससे फोन कर बुलाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

फोन कर जंगल में बुलाया, फिर काट डाला? देवास में आलू व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

मध्य प्रदेश के देवास जिले में करनावद निवासी एक आलू व्यापारी की भमोरी के समीप जंगल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. व्यापारी का शव रविवार सुबह जंगल में मिला. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के कई निशान पाए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की.

मृतक की पहचान सतीश पिता ओमप्रकाश पाटीदार निवासी करनावद के रूप में हुई है. सतीश किसानों के खेतों से आलू खरीदकर बेचने का काम करता था. बताया गया कि वह रविवार को चापड़ा क्षेत्र के गुराड़ियाकलां में एक कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने गया था, इसके बाद यह वारदात सामने आई.

जंगल में मिला शव, मोबाइल टूटा हुआ मिला

जानकारी के अनुसार युवक का शव इंदौर-बैतूल हाइवे से करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में मिला. घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक टूटा हुआ मोबाइल भी पुलिस को मिला है. आशंका जताई जा रही है कि किसी ने मृतक को फोन कर मौके पर बुलाया था.

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

मामले में एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल बागली भेजा गया.

पुलिस का बयान

कमलापुर थाना प्रभारी सर्जनसिंह मीणा ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. 

 

परिवार में मातम, क्षेत्र में दहशत

मृतक सतीश की एक बेटी और तीन माह का बेटा है. दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. देर शाम युवक का अंतिम संस्कार किया गया. 

मामी-भांजे की लव स्टोरी: जन्मदिन पर केक काटा, जाम छलकाए और फिर कत्ल, आखिर ऐसा क्या हुआ? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, MP Hindi News, MP Latest News, Madhya Pradesh News, Madhya Pradesh Hindi News, Dewas News, Karnawad News, Potato Trader Murder, Dewas Murder Case, Indore Betul Highway, NDTV Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com