कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट जरूर देखी जा रही है लेकिन क्या महामारी खात्मे की ओर है. इंडियन मेडिकल एसोसिएसन (IMA) ने हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा कोरोना खात्मे से संबंधित दिए बयान पर नाराजगी जताई है. हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना का पैनडेमिक फेज यानी महामारी का चरण खत्म हो रहा है और राजधानी ENDEMIC फेज की तरफ बढ़ रही है. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी कोरोना के आखिरी पड़ाव में होने की बात कही थी.
कोरोना टीका लगने के बाद 48 घंटे तक उड़ान नहीं भर सकेंगे पायलट और केबिन क्रू : DGCA
क्या होता है Pandemic और Endemic?
Pandemic फेज किसी बीमारी या महामारी का वह फेज होता है, जब बीमारी तेजी से फैल रहा होता है और उसका प्रसार पूरी दुनिया में होने लगता है. कोरोना वायरस बीमारी भी चीन के वुहान शहर से सुरू होकर पूरी दुनिया में फैल गया, इसे महामारी यानी Panedemic कहा गया.Endemic किसी बीमारी का स्थानीय स्तर पर बने रहने की अवस्था है. इसमें कुछ केस आते रहते हैं लेकिन इसका प्रसाप महामारी जैसा नहीं होता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हर्षवर्धन ने क्या कहा था?
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था, भारत में कोविड-19 महामारी के अंतिम दौर में है. इस चरण में सफलता हासिल करने के लिए हमनें तीन कदम उठाने की जरूरत है. कोविड-19 टीकाकरण अभियान को राजनीति से दूर रखें. कोविड-19 टीकों से जुड़े विज्ञान पर भरोसा करें और ये सुनिश्चित करें कि हमारे प्रियजनों को समय पर टीका लगे.
सुरक्षित है Covaxin, लेकिन तीसरे चरण के ट्रायल की प्रभावशीलता की जांच जरूरी: Lancet
सत्येंद्र जैन ने क्या कहा था?
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था, "हमें विश्वास है कि Panedemic फेज खत्म हो रहा है और अब हम एंडेमिक फेज में जा रहे हैं. पैंडेमिक फेज का मतलब होता है बीमारी का तेजी से बढ़ना जिसे महामारी कहते हैं लेकिन एंडेमिक फेज का मतलब होता है बीमारी का बने रहना. यह फ्लू H1N1 या स्वाइन फ्लू जैसा होता है."
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रियों के ऐसे बयान से लोग कोरोना वायरस के प्रति लापरवाह हो सकते हैं और लोग सावधानी बरतना छोड़ सकते हैं. ऐसी स्थिति में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं