विज्ञापन
This Article is From May 06, 2020

30 फीसदी दुकाने बंद होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में एक दिन में बिकी 40 करोड़ रुपये की शराब

शराब कारोबारियों के एक संगठन ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एक दिन में 40 करोड़ रुपये की शराब बिकी. शराब बेचने पर प्रतिबंध हटने के पहले दिन सोमवार को यह बिक्री हुई.  

30 फीसदी दुकाने बंद होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में एक दिन में बिकी 40 करोड़ रुपये की शराब
पहले दिन पश्चिम बंगाल की 70 प्रतिशत शराब की दुकानें खुलीं थीं.
कोलकाता:

शराब कारोबारियों के एक संगठन ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एक दिन में 40 करोड़ रुपये की शराब बिकी. शराब बेचने पर प्रतिबंध हटने के पहले दिन सोमवार को यह बिक्री हुई. पश्चिम बंगाल में शराब की दुकानों और होटलों के संघ की सहायक सचिव सुष्मिता मुखर्जी ने कहा कि सोमवार को राज्य में शराब की बिक्री करीब 40 करोड़ रुपये की रही.

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य की 70 प्रतिशत शराब की दुकानें खुलीं थीं. बाकी 30 प्रतिशत दुकानें कटेंनमेंट जोन (संक्रमण नियंत्रण के लिए पाबंदी वाले इलाकों) में हैं, जिन्हें खोलने की इजाजत नहीं दी गई है. बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच देश के कई हिस्सों में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं, जिससे दुकानों के बार लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, West Bengal Liquor Shop, Coronavirus India Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com