- पश्चिम बंगाल के हुगली का मामला
- टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की प्रोफेसर की पिटाई
- छात्रों से ममता जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा
पश्चिम बंगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राज्य के हुगली में TMC के कुछ छात्र नेताओं ने एक कॉलेज के प्रोफ़ेसर की पिटाई कर दी. पुलिस ने इस सिलसिले में केस भी दर्ज किया है दरअसल कल कॉलेज में TMC से जुड़े कुछ सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों से ममता ज़िंदाबाद के नारे लगाने को कहा जिसे लेकर छात्र आपस में भिड़ गए. झड़प के बाद प्रोफ़ेसर सुब्रत चटोपाध्याय कुछ छात्रों को बाहर निकलने में मदद कर रहे थे. इसको लेकर TMC के छात्र नेता उनसे भिड़ गए और पिटाई कर दी. दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल से ही खबर है कि यहां प्राथमिक शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा वेतन वृद्धि को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन अनशन बृहस्पतिवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हालांकि प्रदेश के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सरकार गतिरोध का हल तलाश कर रही है. अनशनकारी उस्थी युनाईटेड प्राइमरी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अपने 14 सहकर्मियों के सुदूर क्षेत्रों में स्थानांतरण के प्रदेश सरकार के आदेश को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. संघ की प्रवक्ता पृथा विश्वास ने बताया कि इस मसले पर सरकार की तरफ से आधिकारिक संवाद की प्रतीक्षा है. विश्वास ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘आज की तारीख तक हमारी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई संदेश नहीं आया है. हमने केवल मीडियाकर्मियों के साथ शिक्षा मंत्री द्वारा बातचीत में दिए गए बयान के बारे में सुना है.'
कोलकाता में ममता बनर्जी ने विशाल रैली को किया संबोधित
इनपुट : भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं