विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2018

Weather Report: उत्तराखंड में आज हो सकती है भारी बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

आज अोडिशा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है.

Weather Report: उत्तराखंड में आज हो सकती है भारी बारिश, जानें अपने राज्य का हाल
मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है.
  • आज उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश
  • राज्य में जुलाई तक बारिश का अनुमान है
  • दिल्ली व हरियाणा में भी आज हो सकती है बारिश
नई दिल्ली:

मौसम विभाग ने आज अोडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई है. दूसरी तरफ, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल और अोडिशा के तटीय इलाकों में 35-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद भी जताई है. मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है. दूसरी तरफ, कल यानी 22 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक कल पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्श, छत्तीसगढ़, अोडिशा, कर्नाटक और केरल के भी तमाम इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 23 जुलाई को भी उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश होने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मराठवाड़ा के तमाम इलाकों में भी बारिश होने की उम्मीद है. 24 और 25 जुलाई को भी उत्तराखंड, गोवा, कोंकण, कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जमकर बारिश हो रही है. जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिल गई है. तापमान में भी गिरावट आई है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई में करीब 5 मीटर लंबी हाई टाइड भी देखने को मिली थी. मुंबई में इस मॉनसून की ये सबसे बड़ी हाई टाइड थी. मौसम विभाग से भारी बारिश की चेतावनी मिलने के बाद बीएमसी, मुंबई पुलिस और नेवल कोस्ट गार्ड को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए थे. साथ ही मछुआरों को और लोगों को समंदर से दूर रहने के लिए कहा गया था.

यह भी पढ़ें : झरने, हिमालय पर्वत, हरियाली और सुकून से भरा है देहरादून में मौजूद 'चकारता'  

VIDEO: लगातार बारिश से मुंबई पानी-पानी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Alert In Uttarakhand, Weather Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com