ममता बनर्जी का फाइल फोटो...
कोलकाता:
देश भर में कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है। सरकार की ओर से जारी इस सर्कुलर में 2 सितंबर यानी आज सभी कार्यालयों में कर्मचारियों को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं।
अगर कोई कर्मचारी आज के दिन दफ्तर में मौजूद नहीं रहेगा या आज की छुट्टी लेगा तो सरकार की ओर से उसका दिनभर का वेतन काट लिया जाएगा। सरकार के इस सर्कुलर का कई संगठनों ने विरोध किया है।
दरअसल, श्रम कानूनों में बदलावों के खिलाफ आज देश की 10 ट्रेड यूनियन्स ने हड़ताल बुलाई है। इन 10 ट्रेड यूनियनों का दावा है कि देशभर में सरकारी और निजी क्षेत्र में उनके 15 करोड़ सदस्य हैं, जिसमें बैंक और बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी शामिल हैं। इतनी बड़ी तादाद में कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से जरूरी सेवाओं पर असर पड़ने के आसार हैं। हालांकि सरकार ने कहा है आम लोगों पर इस हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ममता बनर्जी सरकार, पश्चिम बंगाल, ट्रेड यूनियन, हड़ताल, सर्कुलर, सरकारी कर्मचारी, वेतन, Mamata Banerjee, West Bengal, Trade Unions, Trade Union Strike, Circular, Government Employees, Salary