विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2019

Mumbai Rains: बारिश की वजह से फिर थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कें और रेलमार्ग जलमग्न, 17 उड़ानें की गईं डायवर्ट

Rains in Mumbai: मुंबई के लोगों के लिए भारी बारिश एक बार फिर बड़ी समस्या का कारण बन गई है. पिछले कई घंटों से लगातार होती बारिश ने मुंबई के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि 2 घंटे की बारिश की वजह से लगभग सभी उड़ानें औसतन आधे घंटे विलंब से उड़ान भर रही हैं.

Also Read in
Mumbai Rains: बारिश की वजह से फिर थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कें और रेलमार्ग जलमग्न, 17 उड़ानें की गईं डायवर्ट
Mumbai Rain: बारिश की वजह से मुंबई के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
  • मुंबई वालों के फिर मुसीबत बनी बारिश
  • बारिश की वजह से सड़कों पर पानी और भयंकर जाम
  • रेल और हवाई मार्ग पर भी दिख रहा है बारिश का असर
मुंबई:

Mumbai Rains: मुंबई के लोगों के लिए भारी बारिश (Rains in Mumbai) एक बार फिर बड़ी समस्या का कारण बन गई है. पिछले कई घंटों से लगातार होती बारिश ने मुंबई के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया. इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं, जो अपने निश्चित समय से करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भरेंगी. मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि 2 घंटे की बारिश की वजह से लगभग सभी उड़ानें औसतन आधे घंटे विलंब से उड़ान भर रही हैं. जानकारी के मुताबिक 17 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है. 

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इस नेता को बनाया मुंबई इकाई का अध्यक्ष

वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर भी भारी जाम की स्थिति देखने को मिल रही है. बारिश की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे की रफ्तार बुरी तरह से प्रभावित हुई है. आम दिनों में भी जहां ट्रैफिक के रेंगने की स्थिति होती है, बारिश के चलते हालात और बदतर हो गए हैं. मुंबई (Mumbai Rains) के जुहू तारा रोड, जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड और वेस्टर्न एक्स्प्रेस-वे पर कई हिस्सों में पानी रुकने की वजह से भयंकर जाम लगा हुआ है. पानी भरने की जानकारी मुंबई के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से भी आ रही हैं. पानी की वजह से बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, वहीं एयरपोर्ट जाने वाले लोग भी मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर परेशान हो रहे हैं. 

जॉब के लिए शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया कॉल, बोला- 'बॉम्बे' कंट्रोल रूम ने सुन लिया 'बॉम है...' मच गया बवाल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 520 करोड़ की हेरोइन बरामद की

बीएमसी और पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए मुंबईवासियों से कहा है कि रात भर तेज बारिश (Mumbai Rains) हो सकती है. लिहाजा लोग ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां पानी भरता हो. बीएमसी के मुताबिक मुंबई और उसके आस पास के इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की संभावना है. बारिश का असर लोकल ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है. लोकल ट्रेनें भी अपने तय समय से कुछ देरी से चल रही हैं. वहीं जाम में फंसे लोग भी बारिश के वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं. जहां वो जाम में पिछले कई घंटों से फंसे हुए हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए मंगलवार को कहा कि चक्रवात की स्थिति के कारण शहर में अगले दो दिन भारी बारिश होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai Rains, Heavy Rain In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com