विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

व्यापम घोटाला : 592 आरोपियों के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

सीबीआई ने बताया कि जांच एंजेसी के चार्जशीट में व्यापम के तत्कालीन निदेशक पंकज त्रिवेदी समेत चार पूर्व अधिकारियों को भी नामजद किया गया है.

Also Read in
व्यापम घोटाला : 592 आरोपियों के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: सीबीआई ने मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले की अपनी जांच के सिलसिले में 592 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया. सीबीआई ने बताया कि एलएन मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष जेएन चौकसे, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के एसएन विजयवर्गीय और चिरायु मेडिकल कॉलेज के अजय गोयनका और इंदौर स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सुरेश सिंह भदौरिया समेत अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया.

यह भी पढ़ें : व्यापम घोटाला : सीबीआई के आरोप पत्र में सीएम शिवराज को 'क्लीन चिट'

VIDEO : CBI की चार्जशीट में शिवराज का नाम नहीं


आरोप पत्र पीएमटी 2012 परीक्षा की सीबीआई जांच के सिलसिले में दायर किया गया. इस बारे में संपर्क करने पर आरोपी प्रमोटरों ने कोई टिप्पणी नहीं की. सीबीआई ने बताया कि जांच एंजेसी के चार्जशीट में व्यापम के तत्कालीन निदेशक पंकज त्रिवेदी समेत चार पूर्व अधिकारियों को भी नामजद किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vyapam Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com