विज्ञापन
This Article is From May 29, 2020

पटना में RJD ने की मार्च निकालने की कोशिश, सोशल डिस्टैसिंग की उड़ीं धज्जियां

पटना के वीवीआई इलाक़े सर्कुलर रोड पर जमकर लॉकडाउन में सोशल डिस्टैन्सिंग की धज्जियां उड़ाई गई हैं.

पटना में RJD ने की मार्च निकालने की कोशिश, सोशल डिस्टैसिंग की उड़ीं धज्जियां
पटना के सर्कुलर रोड में RJD ने मार्च निकालने की कोशिश की है
पटना:

पटना के वीवीआई इलाक़े सर्कुलर रोड पर जमकर लॉकडाउन में सोशल डिस्टैन्सिंग की धज्जियां उड़ाई गई हैं. दरअसल विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले गोपालगंज में अपनी पार्टी  के 3 सदस्यों की हुई हत्या के विरोध में जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमरिंदर पांडे उर्फ़ पप्पू पांडेय की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. राज्य सरकार का कहना है कि इस मामले की  एसआईटी और एसटीएफ जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसकी गिरफ़्तारी होगी.

लेकिन शुक्रवार सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के घर के सामने आरजेडी के समर्थक बड़ी संख्या में जमा होने लगे और एक विरोध मार्च निकालने की तैयारी थी. जिसको देखते हुए पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया.बड़ी संख्या में विधायक और उनके अंगरक्षक मौजूद थे और उन्होंने बैरिकेडिंग गिरा भी दिया. 

इस दौरान तेजप्रताप यादव काफ़ी आक्रामक दिख. हालांकि उन्होंने कहा कि कोई सोशल डिस्टन्सिंग का उल्लंघन नहीं किया गया.  वहीं ज़िला प्रशासन का कहना है कि इस यात्रा को अनुमति नहीं दी गयी हैं इसलिए सबको घर के बाहर ही रोक दिया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid19, Patna, RJD, JDU, Social Distancing, Rabri Devi, Tejaswi Yadav, Tej Pratap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com