विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

गुरमीत राम रहीम के जेल पहुंचने के बाद हिंसा से उबर रहा सिरसा, पुलिस ने कहा- हालात काबू में

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कल रात से हिंसा की कोई खबर नहीं है. कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.’’

गुरमीत राम रहीम के जेल पहुंचने के बाद हिंसा से उबर रहा सिरसा, पुलिस ने कहा- हालात काबू में
सिरसा में हिंसा पर पुलिस ने कहा- अब हालात काबू में.. (फाइल फोटो)
  • हिंसा में भभक रहे सिरसा में स्थिति के नियंत्रण में होने का दावा
  • पुलिस ने कहा कि पिछली रात से जिले में हिंसा की कोई खबर नहीं
  • राम रहीम को यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार दिया गया था
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय वाले सिरसा में स्थिति के नियंत्रण में होने का दावा करते हुए पुलिस ने कहा है कि पिछली रात से जिले में हिंसा की कोई खबर नहीं है.

 पढ़ें: सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी और सीएम खट्टर से राजधर्म निभाने के लिए कहा

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन उत्पीड़न के मामले में कल दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में भड़की हिंसा, आगजनी और पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए और 250 लोग घायल हो गए. इनमें से 28 लोग हिंसा का केंद्र बने पंचकूला में मारे गए जबकि दो लोग सिरसा में मारे गए.

पढ़ें: स्मृति ईरानी ने न्यूज चैनलों से कहा- घबराहट और डर पैदा करने वाली खबरें न दिखाएं

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कल रात से हिंसा की कोई खबर नहीं है. कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.’’ कल रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला था. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने कफर्यू जैसे प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इसके चलते सामान्य जनजीवन थम सा गया है.

वीडियो- सिरमा में सेना का फ्लैग मार्च


सेना की दो और अर्द्धसैन्य बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं. पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों से घरों के अंदर रहने के लिए कहा है. शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई जज जगदीप सिंह ने डेरा के प्रमुख राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim, Dera Sacha Sauda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com