वीडियो : छेड़छाड़ करने वाले लड़के पर लड़की ने बरसाए लात-घूंसे

वीडियो : छेड़छाड़ करने वाले लड़के पर लड़की ने बरसाए लात-घूंसे

नई दिल्ली:

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल जाने वाली एक लड़की उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को बुरी तरह पीट रही है। लड़की युवक को लात मारते और थप्पड़ जड़ते हुए भी वीडियो में दिख रही है। एक पुसिलकर्मी भी इस इस वीडियो में नजर आ रहा है, लेकिन वह सिर्फ दर्शक की भूमिका निभाता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रहने वाली और कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली संजना पुलिस स्टेशन के भीतर ही पुलिस अधिकारियों के सामने लड़के की जमकर धुनाई करते हुए दिख रही है। लड़की ने तब तक उस लड़के की पिटाई की जब तक वह उसके पैरों पर नहीं गिर गया और माफी नहीं मांगने लगा। वीडियो में एक जगह तो वह लड़के का हाथ मरोड़ते हुए भी नजर आर रही है।

आखिरकार गुस्से से तमतमाई संजना ने अपना जूता निकाला और उसे पीटने लगी। लड़की बार-बार उसे पिटते हुए पूछते रही कि फिर से किसी को छेड़ने की हिम्मत करेगा? बता...

कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले लड़के की पहचान अंकित के रूप में हुई है। अंकित इलाके में लड़कियों के साथ खुलेआम छेड़छाड़ करने के लिए बदनाम है। जैसे ही संजना को लगा कि अंकित उसके पीछे आ रहा है तो वह सीधे पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ गई। इसके बाद संजना ने उसे पुलिस स्टेशन के अंदर खींच लिया और फिर उसे सबक सिखाने में जुट गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वीडियो देखें...