विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

दोस्त से लगी 50 अंडे खाने की शर्त, 42वां खाने के बाद गिरा और फिर हुआ ऐसा...

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हंसी-मजाक में लगी शर्त में एक शख्स की जान चली गई. दरअसल मृतक सुभाष की अपने एक दोस्त के साथ अंडे और शराब की शर्त लगी.

Also Read in
दोस्त से लगी 50 अंडे खाने की शर्त, 42वां खाने के बाद गिरा और फिर हुआ ऐसा...
प्रतीकात्मक फोटो
जौनपुर:

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हंसी-मजाक में लगी शर्त में एक शख्स की जान चली गई. दरअसल मृतक सुभाष की अपने एक दोस्त के साथ अंडे और शराब की शर्त लगी. जिसमें कहा गया कि अगर वह एक बार में 50 अंडे खा लेगा तो उसे दो हजार रुपये दिए जाएंगे. मामला जौनपुर के बीबीगंज के बाजार का है. शर्त के मुताबिक 50 अंडों के बाद शराब भी पीनी थी. दोस्तों के साथ लगी शर्त के बाद शख्स ने अंडे खाने शुरू किए. शख्स ने लगातार एक के बाद एक करते हुए 41 अंडे खा लिए लेकिन जैसे ही उसने 42वां अंडा खाया, वह बेहोश होकर गिर गया. 

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्रों पर जबरन नहीं थोपा जायेगा अंडे परोसने का फैसला

सुभाष के बेहोश होते ही लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, पीड़ित की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

खाने को नहीं मिले अंडे तो घर छोड़कर भागी महिला, पति बोला- मैं रोजाना नहीं ला सकता, तो प्रेमी...

पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने सुभाष की मौत के पीछे अधिक खाने के कारण को बताया है जबकि परिवार ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है. 

Video: यूपी में बढ़ते अपराध पर प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Bet On Eggs, Food, Egg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com