उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वाल्मीकि समुदाय की महिलाओं के एक समूह को कथित तौर पर मंदिर में घुसने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 25 अक्टूबर को रिकॉर्ड किया हुआ लग रहा है. छह मिनट लंबे इस वीडियो को उन महिलाओं में से किसी एक ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की शर्ट पहने युवक मंदिर के बंद गेट के सामने खड़ा है और महिलाएं उसे पूछ रही हैं कि उन्हें मंदिर में पूजा करने की अनुमति देने से वह क्यों डर रहा है? वह युवक ऊंची जाति का माना जा रहा है, जो महिलाओं से कहता है कि "मुझे आपसे क्यों डरना चाहिए?' इसके बाद वह मोबाइल फोन पर किसी से बात करने के लिए दूर चला जाता है.
वीडियो में सुना जा सकता है कि महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें पूजा करने का अधिकार है और जब तक उन्हें पूजा नहीं करने दी जाएगी, वे मंदिर से नहीं जाएंगी. इसके बाद वह युवक उंगुली उठाकर कहता है, 'आराम से बात कर'. इस पर एक महिला ने कहा कि "अगर हमें मारना चाहते हैं, तो मारो. लेकिन हम यहां बैठेंगे. हम यहीं रहेंगे.' एक अन्य महिला ने कहा, "तुम हमें मार क्यों नहीं देते? हम यहीं मरेंगे. लाठियां लाओ. हम यहां बैठे रहेंगे. हम नहीं जाएंगे. पूरे गांव को ले आओ.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शिवपुरी में दलित बच्चों की हत्या का मामला, पीड़ित परिवार के लिए घर बनवाएंगे सिंधिया
काली शर्ट पहने युवक (जो कि अभी भी फोन पर है) ने महिलाओं को कहा कि यह मंदिर 'ठाकुरों' का है, जो ऊंची जाति के हैं. उसने कहा, 'मैं आपको क्यों मारूंगा. यह संपत्ति ठाकुरों की है. ठाकुर और ब्राह्मण लंबे समय से यहां प्रार्थना कर रहे हैं.' पर इस एक महिला चिल्लाकर कहती है, 'यह एक मंदिर है, मंदिर.'
इसके बाद कैमरा मंदिर की तरफ जाता है, जहां सफेद टी-शर्ट पहने एक शख्स मंदिर का मुख्य द्वार को ताला लगा रहा है और फिर गेट की तरफ चला जाता है. दोनों युवक फिर गेट के सामने खड़े होकर अपने मोबाइल फोन देखते रहते हैं, जबकि महिलाएं मंदिर में घुसने की मंजूरी मांग रही हैं.
रवीश कुमार का ब्लॉग: दलित अल्पसंख्यक से अन्याय की बात करना गलत कैसे?
महिलाओं की ओर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले वीजेंद्र सिंह वाल्मिकी का कहना है, 'ये लोग पहले यहां प्रार्थना करते थे लेकिन पिछले हफ्ते से कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया जा रहा है, उनका कहना है कि आप लोग दलित हैं.' साथ ही उन्होंने कहा, 'इस तरह का भेदभाव कब तक जारी रहेगा.' इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई.
ब्लॉग: एक दलित को विभागाध्यक्ष बनने से क्यों रोक रहा है दिल्ली विश्वविद्यालय?
पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत 25 अक्टूबर को एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है. यह वीडियो भी उसी इलाके का है और उसी दिन रिकॉर्ड किया गया है. बुलंदशहर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने कहा, 'ये घटनाओं आपस में जुड़ी हुई लग रही हैं, और वीडियो वायरल हो गया है. हम जांच कर रहे हैं और तथ्यों का पता लगाया जा रहा है. हम इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे.'
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: दलित, अल्पसंख्यक से अन्याय की बात करना गलत कैसे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं