यह ख़बर 20 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

यूपी : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पेश किया बजट

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2014-15 का बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।

मुख्यमंत्री ने 12:20 मिनट पर सदन के भीतर 2,74,704. 59 करोड़ रुपये का बजट किया। उप्र का यह बजट पिछले आठ वर्षों में सबसे बड़ा बजट है। इस साल के बजट का आकार पिछले वर्ष की तुलना में 22 फीसदी बड़ा है।

इससे पूर्व विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही 12:20 मिनट पर शुरू हुई, भाजपा सदन मुख्यमंत्री के बजट भाषण का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद फरवरी में राज्य सरकार ने विधानमंडल में 2,59,848. 68 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया था।