- अगले हफ्ते अमेरिका भारत भेजेगा 100 वेंटिलेटर्स
- दान में मिले वेटिंलेटर्स की होगी ये पहली खेप
- ट्रंप-मोदी की बुधवार को हुई कई मुद्दों पर बातचीत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को कई मुद्दों को लेकर बातचीत हुई, जिस दौरान उन्होंने बताया कि उनका देश भारत को दान में दिए 100 वेंटीलेटर्स की पहली खेप अगले हफ्ते भेजने के लिए तैयार है. व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने मंगलवार को मोदी से बात की और दोनों नेताओं ने G7 सम्मेलन, कोविड-19 से निपटने और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की.
व्हाइट हाउस ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के बारे में बयान जारी कर बताया, ‘राष्ट्रपति को घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका अगले हफ्ते भारत को दान में दिए 100 वेंटीलेटर्स की पहली खेप भेजने के लिए तैयार है.' इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा था कि उनकी उनके ‘मित्र' ट्रंप से गर्मजोशी के साथ और सार्थक बातचीत हुई. उन्होंने कहा, ‘हमने G-7 की अमेरिका की अध्यक्षता के लिए उनकी योजनाओं, कोविड-19 वैश्विक महामारी और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका चर्चाओं की मजबूती और गहराई कोविड-19 के बाद की वैश्विक संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ होगी. ट्रंप ने G-7 समूह की अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और समूह का दायरा बढ़ाने की इच्छा जताई ताकि भारत सहित महत्वपूर्ण देशों को इसमें शामिल किया जा सके.
बयान में कहा गया है, ‘इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका में आयोजित होने वाले अगले G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया.'
मोदी ने ट्रंप के ‘रचनात्मक और दूरदर्शी रूख' की सराहना की और कहा कि कोविड-19 के बाद दुनिया की बदली हकीकत को ध्यान में रखते हुए इस तरह का बड़ा मंच जरूरी होगा. मोदी ने कहा कि भारत, अमेरिका और अन्य देशों के साथ मिलकर प्रस्तावित शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए काम करके खुश होगा. बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने ‘अमेरिका में चल रही आंतरिक अशांति' पर चिंता जाहिर की और स्थिति के जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई.
PMO ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने दोनों देशों में कोविड-19 की स्थिति, भारत-चीन सीमा पर स्थिति और विश्व स्वास्थ्य संगठन में सुधार की जरूरत जैसे मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.'
ट्रंप ने इस साल फरवरी में भारत की यात्रा को याद किया तो पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा कई मायने में ऐतिहासिक और यादगार रही और इससे द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम जुड़े.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं