विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2012

कहीं तपन तो कहीं उमस से लोग हैं परेशान

नई दिल्ली:
उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में सोमवार को तापमान फिर से 44-45 डिग्री सेल्यिसय के आसपास रहने के कारण लोग गर्मी एवं लू से परेशान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम में किसी विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। यद्यपि मध्य प्रदेश में बारिश के कारण पारे में थोड़ी गिरावट आई जरूर है लेकिन उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से शाम तक हल्की बारिश होने की सम्भावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 डिग्री एवं 30 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह 8.30 बजे आद्रता 42 प्रतिशत दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश में मामूली राहत के बाद फिर से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का प्रकोप शुरू हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

बांदा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री, वाराणसी का 44.6 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया।

मध्य प्रदेश में जारी बूंदाबांदी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लू के थपेड़ों से राहत मिली है लेकिन उमस लोगों को बेहाल कर रही है।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई बारिश व बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल की बात की जाए तो बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश व बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम में जारी बदलाव के चलते लू का असर तो कम हो गया है, मगर उमस बढ़ गई है। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humidity, Heat, People, तपन, उमस, परेशान, तापमान