गर्मी के मौसम में फोन जल्दी गर्म होना आम बात है, लेकिन ज्यादा हीटिंग फोन की बैटरी, परफॉर्मेंस और लाइफ पर असर डाल सकती है. कई खतरनाक केसेज में तो मोबाइल की फटने की भी घटनाएं बढ़ जाती हैं. इसीलिए मोबाइल को हीट से बचाना बहुत जरूरी हो जाता है. यहां बताई गई कुछ आसान बातों का ध्यान में रखकर आप अपने फोन को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं.

1. धूप में फोन न रखें
सीधी धूप में फोन रखने से तापमान तेजी से बढ़ता है. कार के डैशबोर्ड, खिड़की के पास या बाहर तेज धूप में फोन न छोड़ें. हमेशा फोन को छांव या ठंडी जगह पर रखें.
2. चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल कम करें
फोन चार्ज करते समय गेम खेलना, वीडियो देखना या भारी ऐप्स चलाना फोन को ज्यादा गर्म कर सकता है. चार्जिंग के दौरान फोन को आराम दें.
3. ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें
लोकल या खराब क्वालिटी के चार्जर फोन को ज्यादा गर्म कर सकते हैं. हमेशा कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें.
4. बैकग्राउंड ऐप्स बंद रखें
बहुत सारे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और प्रोसेसर पर दबाव डालते हैं. जरूरत न हो तो बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें.
5. हैवी गेमिंग और लंबे वीडियो से बचें
गर्मी में लगातार गेम खेलना, 4K वीडियो रिकॉर्ड करना या लंबा वीडियो स्ट्रीमिंग करना फोन को गर्म कर सकता है. बीच-बीच में ब्रेक दें.
6. फोन कवर हटाएं
अगर फोन बहुत गर्म हो रहा है, तो मोटा या भारी कवर कुछ समय के लिए हटा दें. इससे गर्मी बाहर निकलने में मदद मिलती है.
चोरों की शामत! चोरी होते ही खुद को 'लॉक' कर लेगा iPhone, जानिए Apple का नया प्लान
7. ब्राइटनेस कम रखें
बहुत ज्यादा स्क्रीन ब्राइटनेस भी फोन को गर्म कर सकती है. Auto-brightness या कम ब्राइटनेस बेहतर रहती है.
8. Wi-Fi, Bluetooth, GPS जरूरत पर ही चालू रखें
ये फीचर्स लगातार ऑन रहने पर बैटरी और प्रोसेसर का उपयोग बढ़ाते हैं. इस्तेमाल न हो तो बंद रखें.
9. फोन को ठंडा करने के गलत तरीके न अपनाएं
बहुत गर्म फोन को फ्रिज, फ्रीजर या AC के सामने अचानक न रखें. तापमान में अचानक बदलाव से फोन खराब हो सकता है. बस उसे सामान्य ठंडी जगह पर रख दें.
10. सॉफ्टवेयर अपडेट रखें
कई बार कंपनी अपडेट के जरिए बैटरी और हीटिंग से जुड़े सुधार देती है. इसलिए फोन को अपडेटेड रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं