देश में दीवाली (Diwali) के बाद से ही कई बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली (Delhi) में तीन दिन बाद अब जाकर AQI पहले से बेहतर हुआ है, हालांकि अब भी दिल्ली की हवा अब भी साफ नहीं है. वहीं देश के सबसे प्रदूषित शहरों में सबसे पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का वृंदावन (Vrindavan) रहा है, जहां पर AQI 477 रिकॉर्ड किया गया. देश के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप-5 में सभी पांचों शहर उत्तर प्रदेश के हैं. वहीं टॉप 10 में उत्तर प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं.
देश के सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश का वृंदावन पहले स्थान पर है. वृंदावन का AQI आज 477 रिकॉर्ड किया गया. वहीं दूसरे स्थान पर आगरा (469), तीसरे स्थान पर गाजियाबाद (432), चौथे पर कानपुर (430) और पांचवे पर हापुड़ (422) रहे. इसके बाद क्रमश: बागपत (415), जिंद (415), , बल्लभगढ़ (414) , नोएडा (407) और बुलंदशहर (406) भी टॉप-10 में शामिल हैं. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं, जबकि शेष दो शहर हरियाणा के हैं.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने के साथ बढ़ता जा रहा दिल्ली में प्रदूषण : गोपाल राय
दिल्ली के लिए सोमवार का दिन मामूली राहत लेकर आया. दिल्ली में सुबह AQI 385 रहा. जिसके कारण दिल्ली 16वां सबसे प्रदूषित शहर रहा. दीवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में अचानक से बढोतरी देखी गई है.
आपको बता दें कि 0-50 के बीच AQI को सबसे बेहतर माना जाता है. वहीं 51-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम, 201-300 तक खराब, 301-400 तक बहुत खराब और 401-500 तक को गंभीर/खतरनाक माना जाता है.
दिल्ली-NCR में बना हुआ है प्रदूषण का खतरनाक स्तर, कई इलाकों में AQI 500 के पार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं