उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हथिगंवा क्षेत्र में शराब बनाने की कथित अवैध फैक्टरी का भांडाफोड़ किया है, जो गौशाला की आड़ में चलाई जा रही थी. वहां से करोड़ों रुपये की शराब और इसे बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बरामद करने के साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रयागराज क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा पर्सीपुर झाझामऊ में की गई संयुक्त कार्रवाई में गौशाला की आड़ में चलाई जा रही शराब बनाने की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान गौशाला में भूसे और पुआल में छुपा कर रखी गई सैकड़ों पेटी शराब बरामद की गई. यह शराब अवैध रूप से बनाई गई थी.
UP: थाने से गायब हो गई लाखों रुपये की शराब, पुलिसवालों ने चूहों पर लगाया आरोप
प्रकाश ने बताया कि गौशाला में खुदाई के दौरान भी भारी मात्रा में शराब तथा इसे बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बरामद किए गए. बरामद शराब की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्रकाश ने बताया कि गौशाला तथा अन्य संभावित ठिकानों पर व्यापक पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई का काम जारी है. उन्होंने बताया कि गौशाला की आड़ में संचालित की जा रही यह फैक्टरी शराब माफिया गुड्डू सिंह की है, जिसकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 20 लोगों की पहचान कर ली गई है. तोमर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 45 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और उनकी तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी. तोमर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बनाई गई शराब की बरामदगी के अभियान के तहत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शराब बनाने की अवैध फैक्टरी और एक दुकान पर छापा मारकर लगभग 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Video: यूपी के चित्रकूट में जहरीली शराब पीने से 7 की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं