देश में जारी कोरोना (Coronavirus) के कहर के बीच कई नेताओं के पॉजिटव होने की खबरें आ रही हैं. आज ही गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई. इसके बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने भी ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी. स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, 'मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई. जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है. मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें.
मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. अमित शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमित शाह ने ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण (Kamala Rani Varun) का आज (रविवार) ही निधन हो गया. उनका कोरोनावायरस (Coronavirus) का इलाज चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, कोरोनावायरस संदिग्ध होने पर 17 जुलाई को कमल रानी वरुण का सैंपल लिया गया था. 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कानपुर के घाटमपुर से विधायक थीं. शनिवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया. आज सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2020
प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया।
उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी शोक व्यक्त किया है. CM योगी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश सरकार में में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं