विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2011

ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, 46 की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में आज हुई भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उस पर सवार 46 लोगों की मौत हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में आज हुई भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उस पर सवार 46 लोगों की मौत हो गई। बिल्थरा तहसील के उप जिलाधिकारी जेएल सरोज ने बताया कि उभांव क्षेत्र के उस्मानपुर गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार करीब 60 लोग सती माता मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। रास्ते में गौआपार गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई जिससे 46 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, बलिया, ट्रैक्टर दुर्घटना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com