विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

उन्नाव रेप केस: एम्स में शुरू हुई विशेष कोर्ट की कार्यवाही, पीड़िता के दर्ज किए जा रहे हैं बयान

इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है.

Also Read in
  • एम्स में बनाया गया अस्थाई कोर्ट
  • एम्स में इलाज करा रही है पीड़िता
  • कुलदीप सिंह सेंगर पर हैं आरोप
नई दिल्ली:

उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) की पीड़िता का बयान आज से दर्ज किया जाएगा. इसके लिए अस्पताल में ही विशेष कोर्ट बैठेगी. जज सुनवाई के लिए एम्स में पहुंच चुके हैं. पीड़िता का बयान बंद कमरे में दर्ज किया जाएगा जिसे रिकॉर्ड भी किया जाएगा. वहीं, आरोपी शशि सिंह और कुलदीप सेंगर की पेशी भी हुई है. पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों से क्रॉस एग्जामिनेशन होगा. रायबरेली के पास हुई दुर्घटना के बाद पीड़िता एम्स में इलाज करवा रही हैं. इसी वजह से अदालत ने एम्स में अस्थायी कोर्ट बनाकर बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था. इस मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी हैं. 

न्यायाधीश ने शनिवार को एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में एक अस्थायी अदालत स्थापित करने के निर्देश दिए थे, जहां महिला को 28 जुलाई को एक दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था. उच्च न्यायालय ने इस मामले में शुक्रवार को अनुमति दी थी.  उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रशासनिक पक्ष से इस आशय की एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया कि मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश शर्मा पीड़िता के बयान दर्ज करेंगे.

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए CBI को दिया दो और हफ्ते का वक्त

महिला ने 2017 में सेंगर पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था. घटना के वक्त वह नाबालिग थी. 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुये सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता फिलहाल जीवन के लिए जूझ रही है. उस दुर्घटना में उसकी मौसी और चाची दोनों की मौत हो गई थी. हादसे में उनका वकील भी घायल हो गया था.

उन्नाव रेप केस: SC ने निचली अदालत के जज से पूछा- सुनवाई पूरी करने में कितना समय लगेगा

VIDEO: उन्नाव केसः आज अस्पताल में ही दर्ज किया जाएगा रेप पीड़िता का बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape Case, Kuldeep Singh Sengar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com