प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे (Priyanka Gandhi Vadra Assam Visit) को लेकर BJP आक्रामक रूख अख्तियार करती हुई नजर आ रही है. शुक्रवार को बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कांग्रेस महासचिव के असम दौरे को लेकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) का असम दौरा किसी फिल्म शूट की तरह नजर आ रहा है, जहां ऑफ सीजन में वह चाय के बागानों से पत्तियां तोड़ती दिखाई दे रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी जिस तरह से चाय के बागान से पत्तियां चुन रही है, ऐसा लगता है कि जैसे किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है. बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी ने असम के चाय के बागानों का दौरा किया था. जहां वह अपने सिर पर एक टोकरी के साथ चाय की पत्तियां चुनती हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खासी शेयर की जा रही है.
बीजेपी नेता के अनुसार राज्य के लोग असम में कांग्रेस शासन के दौरान लगातार होने वाली हिंसा का दौर नहीं भूले हैं, उन्होंने दावा किया कि लगातार दूसरी बार बीजेपी असम में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के शासन के दौरान राज्य में हिंसा और हड़ताओं की खबरें हुआ करती थीं. नई पीढ़ी भूल चुके हैं कि प्रदेश में कभी ऐसा भी माहौल था. यह सब सब सिर्फ इसलिए संभव हो सका क्योंकि असम के विकास में प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत रुचि थी.
Read Also: असम में रैली के लिए लेट हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा तो यूं लगाई दौड़...
बताते चलें कि साल 2016 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए 15 साल से सत्ता पर काबिज गोगाई सरकार को सरकार से बेदखल करते हुए सरकार बनाई थी.
Video: असम में प्रियंका गांधी चाय बागान के वर्करों के बीच पहुंचीं, समस्याओं को सुना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं