कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra ) चुनावी राज्य असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं, आज वह तेजपुर में थी, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. तेजपुर में प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल प्रियंका गांधी रैली में देरी से पहुंचने वाली थी लेकिन किसी तरह से वह टाइम पर पहुंचने में कामयाब रहीं. कांग्रेस के चुनाव प्रचार को संभाल रही टीम ने आज एक वीडियो जारी किया है, जहां वह भीड़ के बीच में दौड़ लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. लाल रंग की साड़ी में वह रेतीली जमीन पर धावक की तरह दौड़ लगाने लगी. इस दौरान उनके इर्द-गिर्द उनकी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी दिखाई दे रहे हैं.
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra was seen running towards the stage as she got late for the party rally in Tezpur, Assam.
— ANI (@ANI) March 2, 2021
(Video credit -- office of Priyanka Gandhi Vadra) pic.twitter.com/oxp7eXuZTM
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंच की तरफ दौड़ती हुई प्रियंका गांधी का स्वागत जनता ने तालियों से किया. लोगों के करीब पहुंचकर प्रियंका गांधी ने अपनी दौड़ रोक कर लोगों को अभिवादन शुरू किया. इस दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ता प्रियंका के लिए नारे लगाते भी सुनाई दे रहे हैं. प्रियंका गांधी ने यहां पांच गारंटी अभियान की शुरुआत की.
तेजपुर में प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘‘यदि उनकी पार्टी को (जनता ने) इस पूर्वोत्तर राज्य में सरकार बनाने का मौका दिया, तो पूरे राज्य में गृहणियों को हर महीने 2,000 रुपये दिये जाएंगे और सभी परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.''उन्होंने यह वादा भी किया कि उनकी पार्टी चाय बागान मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी मौजूदा 167 रुपये से बढ़ा कर 365 रुपये करेगी और युवाओं को करीब 25,000 सरकारी नौकरी प्रदान करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं