- उल्फा (आई) ने बयान में दावा किया- चारों विस्फोटों को संगठन ने अंजाम दिया
- उल्फा (आई) के प्रचार विभाग के जॉय असोम ने जारी किया बयान
- तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ
प्रतिबंधित संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) ने असम में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले हुए चार शक्तिशाली विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है. इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उल्फा (आई) ने उसके प्रचार विभाग के जॉय असोम द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में दावा किया कि इन चारों विस्फोटों को संगठन द्वारा अंजाम दिया गया है.
असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में रविवार को सुबह चार शक्तिशाली विस्फोट हुए. पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी विस्फोट सुबह सवा आठ बजे से आठ बजकर 25 मिनट के बीच 10 मिनट के अंतराल पर हुए. उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही थे.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
पहला विस्फोट चराइदेव जिले के सोनारी पुलिस थाने के तहत आने वाले तिओकघाट इलाके में एक दुकान के बाहर हुआ. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद्मनाभ बरुआ ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया इसके बाद डिब्रूगढ़ जिले में तीन विस्फोट हुए. दो विस्फोट ग्राहम बाजार में और एक एटी रोड पर एक गुरुद्वारे के पीछे तथा अन्य स्थानीय पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर दुलियाजन तिनिआली शहर में हुआ.
एएसपी ने बताया कि दुलियाजन तिनिआली से मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने ग्रेनेड फेंका और भाग गए. उन्होंने बताया कि ग्राहम बाजार और एटी रोड पर विस्फोट परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से किए गए. बरुआ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है.
पूर्वोत्तर में कई अन्य प्रतिबंधित संगठनों के साथ ही उल्फा (आई) ने गणतंत्र दिवस समारोह के बहिष्कार का आह्वान किया था. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने टि्वटर पर विस्फोटों की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम के कुछ स्थानों में बम विस्फोटों की कड़ी निंदा. एक पवित्र दिन पर आतंक फैलाने की यह कायरतापूर्ण कोशिश लोगों द्वारा पूरी तरह नकार दिए जाने के बाद उग्रवादी समूहों की हताशा को ही दिखाती है. हमारी सरकार दोषियों को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी.''
मुख्यमंत्री कार्यालय में एक सूत्र ने कहा कि सोनोवाल ने असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत से स्थिति से निपटने और विस्फोटों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं