विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए

विशेष पुलिस महानिदेशक (माओवादी विरोधी अभियान) डी. एम. अवस्थी ने कहा कि किस्तराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षा बलों का संयुक्त दल उग्रवाद-निरोधी अभियान पर था.

Also Read in
छत्तीसगढ़ :  सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए
फाइल फोटो
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के चरमपंथ प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में दो नक्सलवादी मारे गये हैं. विशेष पुलिस महानिदेशक (माओवादी विरोधी अभियान) डी. एम. अवस्थी ने कहा कि किस्तराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षा बलों का संयुक्त दल उग्रवाद-निरोधी अभियान पर था. उन्होंने कहा कि चरमपंथियों की गतिविधियों के संबंध में पुष्ट सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल और जिला रिजर्व गार्ड के संयुक्त दल ने कल देर रात किस्तराम इलाके में अभियान चलाया.

यह भी पढ़ें :  बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने विस्फोट करके उड़ा दिया सामुदायिक भवन

Video : नक्सलियों पर प्रहार

अवस्थी ने कहा कि जंगल में अभियान के दौरान आज सुबह नक्सलवादियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी. लिहाजा जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों के भागने के बाद वहां से चरमपंथियों के दो शव तथा एक मजल लोडिंग बंदूक और देशी पिस्तौल बरामद की गई.

इनपुुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com