विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2018

हमले के लिए रवाना हो चुके थे फाइटर प्लेन, पाकिस्तान का दावा- हेलीकॉप्टर में थे पीएम

सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रडार में हेलीकॉप्टर का दिखने के बाद दो लड़ाकू विमानों को तुरंत रवाना कर दिया गया था.

हमले के लिए रवाना हो चुके थे फाइटर प्लेन, पाकिस्तान का दावा- हेलीकॉप्टर में थे पीएम
पाकिस्तान का दावा है कि इस हेलीकॉप्टर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री बैठे थे.
  • कल घुस आया था हेलीकॉप्टर
  • सेना ने किया था हल्के हथियार का इस्तेमाल
  • 2 फाइटर प्लेन हुए थे रवाना
नई दिल्ली: भारतीय सीमा में पाकिस्तान का हेलिकॉप्टर घुसने के बाद इसे घेरने के लिए भारतीय वायुसेना ने दो लड़ाकू विमानों को श्रीनगर से एयरबेस से रवाना कर दिये गए थे. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक फाइटर प्लेन मिग-21 हो सकते हैं. हालांकि इससे पहले वायुसेना के निशाने पर यह पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर आता सेना ने उस पर निशाना दाग दिया था लेकिन वह बचकर फिर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लौटने में कामयाब हो गया. सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर छोटे हथियार से हमला किया गया था. उस पर 'एंटी- एयरक्राफ्ट हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया था.  सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रडार में हेलीकॉप्टर का दिखने के बाद दो लड़ाकू विमानों को तुरंत रवाना कर दिया गया था. श्रीनगर से पूंछ की दूरी इन विमानों के लिए सिर्फ कुछ मिनटों की है अगर उनके निशाने पर यह हेलीकॉप्टर आ जाता तो उस पर कुछ पल में हमला हो जाता. 

गरीब रेहड़ी पटरी वाले के बैंक खाते में आ गए 2.25 अरब रुपये, जांच एजेंसी लगी पीछे

वहीं पाकिस्तान की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के प्रधानमंत्री बैठे हुए थे. लेकिन फिर वह तुरंत फिर सीमा के अंदर आ गया. आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच समझौते के मुताबिक एक दूसरे की सीमा के एक किलोमीटर के अंदर तक किसी का भी विमान नहीं जा सकता है और फिक्सड-विंग एयरक्राफ्ट के लिए यह दूरी 10 किलोमीटर रखी गई है. जहां तक इस हेलीकॉप्टर की बात अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह गलती से भारतीय सीमा के अंदर आ गया था या फिर जानबूझकर की गई हरकत थी.

पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर ने वायुसीमा उल्लंघन की​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pak Chopper Violated Airspace
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com