यह ख़बर 14 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दो मुर्गों को अदालत में पेशी का इंतजार

बालाघाट:

मकर संक्रांति के अवसर पर मुर्गों की लड़ाई को लेकर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार सात व्यक्तियों के साथ-साथ पकड़े गए दो मुर्गों को भी अब अदालत में पेश होने का इंतजार है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र से लगे इलाकों में मकर संक्रांति के अवसर पर मुर्गा लड़ाने की परंपरा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मेहदीवाड़ा के शासकीय स्कूल के पीछे कल मुर्गे की लड़ाई पर दाव लगाते सात व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो मुर्गों को भी हिरासत में लिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिलहाल ये दोनों मुर्गें पुलिस की हिरासत में हैं और उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल मुर्गों को जेल होती है या उन्हें छोडा जाता है यह तो अदालत पर निर्भर है, लेकिन पुलिस वाले मुर्गों के लिए दाना पानी का इंतजाम करने में हलकान हुए जा रहे हैं।