'डियर' कहने पर बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से खफा हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी..

'डियर' कहने पर बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से खफा हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी..

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली :

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी,  बिहार के एक मंत्री के साथ अपने 'ट्वीट वार' को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता और शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने एक ट्वीट में शिक्षा नीति का जिक्र किया।

उन्‍होंने इस ट्वीट में मानव संसाधन मंत्री को 'डियर स्मृति ईरानी' कहकर संबोधित किया था। यह संबोधन संभवत: स्मृति ईरानी को पसंद नहीं आया। केंद्रीय मंत्री ने सवालिया लहजे में अशोक चौधरी से पूछ लिया, 'महिलाओं को डियर कहकर कबसे संबोधित करने लगे अशोक जी।'

इसके बाद तो मानो ट्वीट पर ट्वीट और फिर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। अशोक चौधरी ने जवाब में कहा, 'मैंने अपमान के तौर पर डियर का इस्तेमाल नहीं किया। प्रोफेशनल ईमेल डियर शब्द से ही शुरू होते हैं। स्मृति ईरानी जी, मु्द्दे पर जवाब दीजिये, इसे गोल-गोल मत करिये।' केंद्रीय मंत्री का जवाब था, 'अशोक चौधरी जी, मेरा आपके अथवा किसी अन्य के साथ आपका सारा संवाद 'आदरणीय' से शुरू होता है। अब जब आप संवाद कर रहे हैं तो मुझे इसकी इजाजत दीजिये।' डालते हैं इस पूरे ट्वीट वार पर एक नजर..


हालांकि इस ट्वीट वार के बाद अशोक चौधरी 'रक्षात्मक' मुद्रा में नजर आए। उन्होंने पटना में कहा,  'यदि उन्‍हें मेरे कुछ शब्द आपत्तिजनक लगे हों तो वे इसके लिए खेद जताते हैं। उन्होंने कहा यदि उन्हें डियर शब्‍द आपत्तिजनक लगा हो तो मुझे  माफी मांगने में जरा भी झिझक नही है। ' खास बात यह है कि स्मृति ईरानी भी इस समय दो दिन के दौरे पर बिहार में हैं, यहां वे मोदी सरकार के केंद्र में दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में आयोजित विकास पर्व से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com