त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष की कार पर रविवार सुबह हमला हुआ, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर यह हमला करने का आरोप लगा है.रविवार को हुए इस हमले में त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष बिस्वास को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर यह हमला करने का आरोप है. पुलिस की मौजूदगी में ये पूरा घटनाक्रम हुआ.
बिस्वास ने एनडीटीवी से फोन पर बातचीत में कहा, बिशालगढ़ में कांग्रेस के कार्यालय के बाहर यह हमला हुआ. बिशालगढ़ राजधानी त्रिपुरा से 20 किलोमीटर दूर है. बिस्वास वहां पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार की विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई और टूटकर चकनाचूर हो गई. शीशे के टुकड़े कार की आगे की सीट पर भी फैल गए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष को बचाने की कवायद में कई पुलिसकर्मी भी चुटहिल हुए हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिस्वास ने एनडीटीवी को बताया कि उन्होंने हमले को लेकर एक एफआईआर पुलिस में दर्ज कराई है, जो जांच में जुटी है. हालांकि हमले के राजनीतिक उद्देश्य को लेकर उसने कुछ नहीं कहा है. त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष बिस्वास शाम को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर घटना की सिलसिलेवार ढंग से जानकारी दे सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं