विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2019

पश्चिम बंगाल : कृष्‍णागंज से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्‍यजीत बिश्‍वास की गोली मारकर हत्‍या

पश्चिम बंगाल : कृष्‍णागंज से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्‍यजीत बिश्‍वास की गोली मारकर हत्‍या

टीएमसी नेता की हत्या
  • सरस्वती पूजा के दौरान हुई फायरिंग
  • सत्यजीत बिश्वास के साथ राज्य के मंत्री भी थे मौजूद
  • पुलिस ने शुरू की जांच
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का दौर धमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार शाम नादिया जिले के कृष्णानगर विधानसभा सीट से टीएमसी के विधायक सत्यजीत बिश्वास की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना देर शाम की है. हमले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विधायक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की विशेष टीम इस पूरे मामले की फिलहाल जांच कर रही है.

 

मामले की जांच कर रहे पुलिस के अनुसार बिश्वास पर उस समय हमला हुआ जब वह जलपाईगुड़ी जिले के फुलबाड़ी इलाके में सरस्वती पूजा के मौके पर पूजा-अर्चना कर रहे थे. घटना के समय बिश्वास राज्य के मंत्री रतन घोष और टीएमसी के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर दत्त के साथ थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय बिश्वास की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी. अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने बिश्वास पर ताबड़तोड़ कई राउंड की फायरिंग की. आरोपियों ने उन्हें उस समय गोली मारी जब वह कार्यक्रम स्थल पर बने मंच से नीचे उतर रहे थे. पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC MLA Murdered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com