
Coronavirus in India: भारत में रोजाना आने वाले Covid-19 के मामलों में तेजी का सिलसिला बरकरार है. सोमवार सुबह (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 36,21,245 हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में नए मामले 78,512 सामने आए हैं वहीं 971 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 64,469 हो चुकी है. देश में इस वक्त कोरोना के 7,81,975 मामले एक्टिव हैं. पिछले 24 घंटों में 60,868 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. जबकि इस वायरस को अब तक कुल 27,74,801 लोग मात देने में कामयाब हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Coronavirus: दुनिया में भारत की स्थिति, लगातार 26वें दिन सबसे ज्यादा मामले आए सामने
भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 36 लाख के पार पहुंचने में 214 दिनों का वक्त लगा है. पहले लाख होने में 110 दिनों का वक्त लगा था. इसके बाद करीब 104 दिनों में करीब 35 लाख मामले सामने आ चुके हैं.
पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचा रहे कोरोनावायरस और उससे फैलने वाली महामारी, यानी COVID-19 के पहले 1,00,000 पुष्ट मामले भारत में 110 दिन में सामने आए थे, लेकिन फिर रफ्तार बढ़ती गई, और अब देश में एक लाख केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ते जा रहे हैं... भारत को 36 लाख पुष्ट मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 214 दिन लगे हैं... | ||
तिथि | कुल मामले | समय लगा |
---|---|---|
19 मई | 1,01,139 | 110 दिन |
3 जून | 2,07,615 | 15 दिन |
13 जून | 3,08,993 | 10 दिन |
21 जून | 4,10,461 | 8 दिन |
27 जून | 5,08,953 | 6 दिन |
2 जुलाई | 6,04,641 | 5 दिन |
7 जुलाई | 7,19,665 | 5 दिन |
11 जुलाई | 8,20,916 | 4 दिन |
14 जुलाई | 9,06,752 | 3 दिन |
17 जुलाई | 10,03,832 | 3 दिन |
20 जुलाई | 11,18,043 | 3 दिन |
23 जुलाई | 12,38,635 | 3 दिन |
25 जुलाई | 13,36,861 | 2 दिन |
27 जुलाई | 14,35,453 | 2 दिन |
29 जुलाई | 15,31,669 | 2 दिन |
31 जुलाई | 16,38,870 | 2 दिन |
2 अगस्त | 17,50,723 | 2 दिन |
3 अगस्त | 18,03,695 | 1 दिन |
5 अगस्त | 19,08,254 | 2 दिन |
7 अगस्त | 20,27,074 | 2 दिन |
9 अगस्त | 21,53,010 | 2 दिन |
10 अगस्त | 22,15,074 | 1 दिन |
12 अगस्त | 23,29,638 | 2 दिन |
14 अगस्त | 24,61,190 | 2 दिन |
15 अगस्त | 25,26,192 | 1 दिन |
17 अगस्त | 26,47,663 | 2 दिन |
18 अगस्त | 27,02,742 | 1 दिन |
20 अगस्त | 28,36,925 | 2 दिन |
21 अगस्त | 29,05,823 | 1 दिन |
23 अगस्त | 30,44,940 | 2 दिन |
24 अगस्त | 31,06,348 | 1 दिन |
26 अगस्त | 32,34,474 | 2 दिन |
27 अगस्त | 33,10,234 | 1 दिन |
29 अगस्त | 34,63,972 | 2 दिन |
30 अगस्त | 35,42,733 | 1 दिन |
31 अगस्त | 36,21,245 | 1 दिन |
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत सिर्फ इस बात की है कि रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ताजा आंकड़ों में रिकवरी रेट 76.62 फीसदी नजर आ रहा है. वहीं डेथ रेट 2 प्रतिशत से नीचे बरकरार है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस डेथ रेट 1.78 फीसदी हो गई है. वहीं पॉजिटिविटी रेट 9.27 फीसदी हो गया है.
यह भी पढ़ें: भारत में 2021 के शुरुआत में मिल सकती है कोरोना वैक्सीन, 225 से 550 रु. हो सकती है कीमत: रिपोर्ट
जानकारों के अनुसार देश में टेस्टों की संख्या में इजाफा के चलते ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. ICMR के अनुसार पिछले 24 घंटों में 8,46,278 लोगों की जांच की गई है. जबकि अब तक कुल 4,23,07,914 लोगों का कोरोना सैंपल लिया जा चुका है. वहीं इन 24 घंटों में कर्नाटक में 106, तमिलनाडु में 94, आंध्र प्रदेश में 88 और उत्तर प्रदेश में 67 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई.
Video: क्या कोविड-19 के खिलाफ जंग में जीत रहा है भारत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं