विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2018

Thunderstorm Warning : आज फिर संभलकर, देश केे इस हिस्से में फिर आंधी-तूफान की चेतावनी

वहीं दिल्ली में आज सुबह आसमान में बादल छाये रहे. मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.  राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Thunderstorm Warning : आज फिर संभलकर, देश केे इस हिस्से में फिर आंधी-तूफान की चेतावनी
Thunderstorm alert for today : उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज कहीं-कहीं आंधी पानी की आशंका है
  • यूपी के पूर्वी हिस्से के लिये अलर्ट
  • कई हिस्से में आ सकता है आंधी-तूफान
  • इलाहाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज कहीं कहीं आंधी पानी की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया कि 18 जून को कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अंदेशा है. विभाग ने बताया कि 19 और 20 जून को भी कमोवेश ऐसे ही हालात रहने का अनुमान है.   बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान इलाहाबाद में रिकॉर्ड किया गया. गौरतलब है कि इस महीने के शुरुआत से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सितम जारी है. अकेले यूपी में ही धूल भरी आंधी की वजह से 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग इलाकों में आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान का कहर, 10 की मौत, दिल्ली में सांस लेना हुआ दूभर

वहीं दिल्ली में आज सुबह आसमान में बादल छाये रहे. मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.  राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हवा में नमी का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन के दौरान अंधड़ के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विज्ञानी ने बताया , ‘‘अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस - पास रहने की संभावना है. ​

VIDEO: मुंबई पहुंचा मानसून.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thunderstorm Alert In India, Weather Alert, Thunderstorm Warning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com