विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, किये तीन आतंकी ढेर

सेना के एक अधिकारी ने बताया, नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में कल रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दी, और सुबह तक आतंकियों का पता लगा लिया गया.

सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, किये तीन आतंकी ढेर
सेना ने किये तीन आतंकी ढेर
  • सीमा रेखा के करीब नौगाम सेक्टर में घुषपैठ के प्रयास को किया नाकाम
  • इसमें तीन आंतकी मारे गये
  • आंतकियों की पहचान करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी
श्रीनगर: सेना ने उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण सीमा रेखा के करीब नौगाम सेक्टर में सोमवार को  एक घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया. इसमें तीन आतंकी मारे गये.

सेना के एक अधिकारी ने बताया, नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में रविवार रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दी, और सुबह तक आतंकियों का पता लगा लिया गया. उन्होंने बताया कि आंतकियों की पहचान करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी. जिसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अभी तक तीन आतंकी मारे गये.

उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी जारी है. अधिकारी ने बताया कि सेना ने किसी आतंकी के छिपकर आने की आशंका के कारण वन क्षेत्र में यह तलाशी अभियान चलाया था.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army, Three Militants, Infiltrate In Indian, Terrorism, Militants Killed, Navigam Sector
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com