झारखंड : हजारीबाग की कोर्ट में एके 47 से फायरिंग, तीन की मौत

हजारीबाग:

झारखंड के हजारीबाग की सदर कोर्ट में फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस हमले में गैंगेस्टर सुशील श्रीवास्तव की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छह-छह की संख्या में आए हमलावरों ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शक जताया जा रहा है कि इस हमले में किशोर पांडे गिरोह का हाथ है। इन दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।